

A | जागरण संवाददाता, सैदपुर (गाजीपुर)। क्षेत्र के एक गांव में चचेरे भाई (किशोर) ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सात वर्षीय बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर रही है। बालिका अपने घर के बाहर बुधवार की रात आठ बजे खेल रही थी। उसी समय उसके चाचा का बेटा अपने दो साथियों के साथ आया और उसका मुंह बंद कर उसे उठाकर झाड़ियों में ले गया।,यह भी पढ़ें : वाराणसी में दो बच्चियों पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला, देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, देखें वीडियो... इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बालिका को किसी को न बताने की धमकी दी। कहा गया कि किसी को बताया तो जान से मार देंगे। बदहवास बालिका किसी तरह घर पहुंची और आप बीती स्वजन को बताई तो वह हैरान रह गए।,बालिका के पिता ने कोतवाली पहुंचकर लिखित तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने तीनों किशोरों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर अगले दिन गुरुवार को दो अन्य किशोर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।,यह भी पढ़ें : वाराणसी में नाबालिग मां को चंद घंटे में अस्पताल से लौटाने की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा。

B | 不过截至当晚,大火仍未被扑灭。受火灾影响,仓库周边道路停止通车。
Current article:http://www.rangnehongranlinren.bond/q3d/ua8zt6.pptx
Published on:14:45:56
唐顿庄园_Random reading
拜托小姐_Active users
4399_Hottest this week